Home CITY NEWS अमरवाड़ा में ‘जय भीम सेना’ का गठन, वंचित वर्गों को एकजुट करने...

अमरवाड़ा में ‘जय भीम सेना’ का गठन, वंचित वर्गों को एकजुट करने का लिया संकल्प

अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा): अमरवाड़ा ब्लॉक स्थित संत रविदास सामुदायिक भवन में आयोजित एक ऐतिहासिक बैठक में ‘जय भीम सेना’ का गठन किया गया। बैठक की शुरुआत संत रविदास जी एवं डॉ. बाबा साहब आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर मौजूद समाज के सैकड़ों प्रबुद्ध और सामाजिक लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक का मुख्य उद्देश्य शोषित और वंचित एससी, एसटी तथा ओबीसी समाज वर्ग में सामाजिक जागरूकता लाना, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होना तथा महापुरुषों के क्रांतिकारी विचारों—’शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यह संगठन शोषण, भेदभाव और सामाजिक अन्याय के खिलाफ चेतना की एक हुंकार है। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने “हर जुल्म की टक्कर में, संघर्ष हमारा नारा है” के साथ समाज के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं दायित्व:

  • विधानसभा अध्यक्ष: संतोष डोले
  • संरक्षक: ज्ञानी अहरवार
  • क्षेत्रीय अध्यक्ष: शिवकुमार अहिरवार, संतोष पीपले
  • उपाध्यक्ष: बबलू महोबिया
  • महामंत्री: विनोद अहरवार
  • ब्लॉक संगठन: बंटी सतनामी
  • महिला ब्लॉक अध्यक्ष: संतोषी अहिरवार
  • महिला अध्यक्ष: राजकुमारी पीपले
  • नगर अध्यक्ष: (कार्यकारिणी सदस्य)
  • ग्रामीण अध्यक्ष: करण अहिरवार, अनिल अहिरवार, राजेश चौधरी, मदीवाला अहिरवार
  • मीडिया प्रभारी: सेवकराम

प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से शिवम पहाड़े (जय भीम सेना जिला), पार्षद राजेश अहिरवार, ललित चौरे, दीपक चौधरी, उत्तम पीपले, सुरेश पीपले, मोहनलाल अहिरवार, द्वारका, दिनेश इनवाती, पप्पू मंडराह, विजय मेहरा, मनीष मृदुलकर, राजा गुन्हेरे, पप्पू, धन्नू, प्रकाश, मनीष, कोड़ी, राजेश, शिवराम, राकेश, सुखराम, रामकुमार, बाबूलाल, दयाराम सहित सैकड़ों सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

खबर : करण विश्वकर्मा – 9755432229