Home CITY NEWS विक्रम सोनी को मिली छिंदवाड़ा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी की कमान,...

विक्रम सोनी को मिली छिंदवाड़ा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी की कमान, रोशन सिंगनापुरे बने सह प्रभारी

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा ने संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए विक्रम सोनी को छिंदवाड़ा भाजपा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, जिला मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी रोशन सिंगनापुरे को सौंपी गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया और जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से की गई है।

संगठन को धार देने और संवाद मजबूत करने का मिला जिम्मा मीडिया प्रभारी बनाए गए विक्रम सोनी को संगठन में लंबे समय से सक्रिय और जमीनी स्तर पर कार्य करने का लाभ मिला है। अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर विक्रम सोनी ने शीर्ष व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यक्रमों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा मीडिया और संगठन के बीच सशक्त समन्वय स्थापित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

विक्रम सोनी को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

खबर : करण विश्वकर्मा – 9755432229