Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में लालबाग माई के आयोजन की तैयारियां तेज, इस वर्ष दिखेगी...

छिंदवाड़ा में लालबाग माई के आयोजन की तैयारियां तेज, इस वर्ष दिखेगी अद्भुत इलेक्ट्रॉनिक चलित झांकी…

छिंदवाड़ा: लालबाग माई के आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

बैठक में पूजन समिति, विज्ञापन समिति, चंदा समिति, भोजन-प्रसाद समिति और माता जी के भव्य सेटअप सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष लालबाग माई के आयोजनों में विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक कला-कौशल एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से सुसज्जित भव्य चलित झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मनजीत सिंह बेदी, श्री आकाश मोखालगाय एवं श्री प्रदीप चौधरी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान समिति के प्रमुख सदस्य र्श्री बलराम विश्वकर्मा, मोंटी रघुवंशी, कमलेश पवार, हर्षित चौधरी, निशित राव, डॉ. सुमित विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, अरुण कुमार विश्वकर्मा, आकाश साहू, शनि, जय विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, देवेंद्र निषाद, राजा छिपने, दहलान सिंह विश्वकर्मा, कमलेश ठाकरे, विजय विश्वकर्मा, तनिष्क पाटिल, सागर पटेल, प्रीतांश यादव, राज पटेल, राव साहब, छोटू सिंह, अभिषेक सिंह, संजय साहू, गौरव साहू, निलेश जैन, अंकित राजपूत, वृंदावन वर्मन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने आगामी धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा व सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

खबर : करण विश्वकर्मा – 9755432229