Home CITY NEWS वैश्य महासम्मेलन ने दिवंगत श्रीमती दुर्गादेवी अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि, ट्रस्टी राजेश...

वैश्य महासम्मेलन ने दिवंगत श्रीमती दुर्गादेवी अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि, ट्रस्टी राजेश अग्रवाल के निवास पहुंचे सदस्य

छिंदवाड़ा। वैश्य महासम्मेलन के आजीवन सदस्य एवं वैश्य भवन के ट्रस्टी श्री राजेश जी अग्रवाल (कांट्रेक्टर) की माताजी श्रीमती दुर्गादेवी अग्रवाल के दुःखद निधन पर वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों ने उनके निवास स्थान पहुँचकर गहरा शोक व्यक्त किया।

संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उपस्थित सदस्यों ने प्रभु चरण में प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में परिवारजनों को सम्बल एवं धैर्य प्रदान करें।

इस अवसर पर संगठन के विजय झांझरी, रमेश जाखोटिया, जगदीश नेमा, अनिल सिंघई, नीरज भारद्वाज, विकास वात्सल्य, विशाल माहेश्वरी, शैलेन्द्र जैन (एम.आर.), आशीष पाटोदी, अजयराज जैन (रानू), संदीप रमेशचंद जैन, ब्रजेश कालपीवार, नरेंद्र (बबलू) अग्रवाल, राजेश सोनी, प्रभात अग्रवाल, नारायण साहू, प्रवीण जैन, दीपक साहू, शुभम साहू, नीलेश जैन, शिरीष साहू, अंकेश साहू, संजय साहू, नितेश जैन, पंकज जैन, कुंज राठी, अजय चौरसिया (पिंटू), विवेकराज जैन (बंटी) एवं मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में वैश्य महासम्मेलन के सदस्य उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।