छिन्दवाड़ा : छिन्दवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाल ही में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया तय की गई। इस बार एसोसिएशन के पांच प्रमुख पदों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सहसचिव—के लिए निर्वाचन कराया जाएगा।
चुनाव को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार श्री गोविंद चौरसिया एवं श्री अशोक चौकसे को सौंपी गई है, जिन्हें चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सदस्यता और मतदाता सूची निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सदस्यता नवीनीकरण की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद 25 सितंबर को पात्र मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस चुनाव में फोटो एवं वीडियो पत्रकारों को भी मताधिकार दिया गया है, जिसके लिए उन्हें अपनी संबंधित मीडिया संस्था का नियुक्ति पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
नामांकन प्रक्रिया इच्छुक प्रत्याशी 26 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित 1000 रुपये शुल्क के साथ अपना नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। उसी दिन शाम 5:00 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय तय किया गया है।
27 सितंबर को मतदान और परिणाम 27 सितंबर 2026 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान समाप्त होते ही तुरंत मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।
खबर : करण विश्वकर्मा – 9755432229








