छिंदवाड़ा/परासिया : प्रतिवर्ष की अनुसार इस वर्ष भी आदि सृष्टि के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन-अर्चन कार्यक्रम आगामी 17 सितम्बर 2026 (दिन गुरुवार) को श्री राम मंदिर प्रांगण परासिया में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा समस्त श्रद्धालु जनों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
दिनभर आयोजित होंगे विविध सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम
महोत्सव के दौरान प्रातःकाल से लेकर देर रात्रि तक विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी:
- सुहागन सौभाग्य पूजा: प्रातः 10:00 बजे (पंडित जी द्वारा)
- आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रतियोगिता: प्रातः 11:00 बजे (5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए)
- भव्य शोभायात्रा: दोपहर 12:30 बजे
- हवन पूजन: अपराह्न 4:00 बजे
- मेधावी विद्यार्थी एवं अतिथि सम्मान: संध्या 5:00 बजे (10वीं एवं 12वीं में न्यूनतम 75% अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान)
- भोजन प्रसादी: संध्या 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक
- जागरण प्रस्तुति: रात्रि 7:30 बजे से
समारोह के मुख्य आकर्षण : कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में आदिवासी भाइयों द्वारा ढोल प्रस्तुति (शैला नृत्य), महिलाओं द्वारा आतिशबाजी हरियाली महोत्सव व झूला-झूलना, विश्वकर्मा ब्रदर्स परासिया द्वारा रंगारंग जागरण, दुर्गा वाहिनी सेना (श्रीमती किरण शर्मा ग्रुप) द्वारा तलवार-लाठी प्रदर्शन तथा गिरिश विश्वकर्मा रामायणी द्वारा कथावाचन किया जाएगा।
अतिथि एवं आयोजक : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू एवं अध्यक्ष परासिया विधायक सोहन लाल वाल्मिक होंगे। कार्यक्रम संयोजक अनिल विश्वकर्मा (चांदामेटा) हैं। विशेष अतिथियों में डॉ. रमेश विश्वकर्मा, श्याम विश्वकर्मा, रामनाथ विश्वकर्मा, महेन्द्र विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, डॉ. मदन विश्वकर्मा, बाबू नंदन विश्वकर्मा, श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, बसंत विश्वकर्मा (अध्यक्ष अमरवाड़ा) तथा निक्की विश्वकर्मा (अध्यक्ष बिछुआ-खमरा) शामिल रहेंगे। स्वजातीय बंधुओं ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
खबर : करण विश्वकर्मा – 9755432229








