Home CITY NEWS छिंदवाड़ा अस्पताल हादसा: SNCU में भीषण आग, 1 नवजात की मौत; कमलनाथ-नकुलनाथ...

छिंदवाड़ा अस्पताल हादसा: SNCU में भीषण आग, 1 नवजात की मौत; कमलनाथ-नकुलनाथ ने जताया गहरा शोक

छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी ने छिन्दवाड़ा जिला अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में घटित हृदय विदारक घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना पर गहन दुख व्यक्त करते हुए आग से झुलसने के उपरांत इलाजरत नवजात बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की साथ ही दिवंगत नवजात को श्रीचरणों में स्थान देने ईश्वर से प्रार्थना की।

माननीय कमलनाथ जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि नवजात बच्चों का आग में झुलसने की घटना बेहद लापरवाही भरी है। आग से झुलसने के कारण एक नवजात का दिवंगत होना हृदय विदारक है। ईश्वर इलाजरत बच्चों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें साथ ही यह असीम दुख सहन करने की क्षमता परिवारजनों को दें। दिवंगत नवजात बच्चे की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान व परिवार को दुख सहन करने की क्षमता परमपिता प्रदान करें।

माननीय नकुलनाथ जी ने अपने शोक संदेश में घटना पर गहन दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है। नवजात बच्चों का आग से झुलसना घोर लापरवाही का प्रमाण है। इलाजरत मासूमों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, दिवंगत नवजात की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और यह दुख सहन करने की क्षमता परिवारजनों को प्रदान करने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शोकाकुल परिवार के साथ कांग्रेस परिवार का सदस्य खड़ा है, इसीलिये वे अपने आपको अकेला ना समझें।