Home CITY NEWS SNCU हादसा: CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, मृतक मासूम के...

SNCU हादसा: CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, मृतक मासूम के परिवार को ₹4 लाख सहायता का किया ऐलान

छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में वॉर्मर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण झुलसी तीन नवजात बच्चियों में से एक की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक जताया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पीड़ित परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। इसके साथ ही उन्होंने राहत और सहायता की घोषणाएं की हैं:

  • ₹4 लाख की आर्थिक सहायता: मृतक बच्ची के शोकाकुल परिवार को राज्य सरकार की ओर से 4 लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी।
  • मुफ्त इलाज: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती अन्य दो नवजात बच्चों के इलाज का पूरा खर्च शासन वहन करेगा।
  • प्रशासनिक निगरानी: छिंदवाड़ा जिला प्रशासन के अधिकारी जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन से लगातार संपर्क में हैं और बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।