Home CITY NEWS ​15 किलोमीटर लंबे मार्ग पर हजारों कांवड़ियों ने उठाया पवित्र जल, जगह-जगह...

​15 किलोमीटर लंबे मार्ग पर हजारों कांवड़ियों ने उठाया पवित्र जल, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत और विशाल भंडारा

छिंदवाड़ा: भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा, तपस्या और समर्पण की प्रतीक ‘बोल बम सरकार’ मित्र मंडल की 5वीं विशाल कांवड़ यात्रा रविवार को अत्यंत धूमधाम और जयकारों के साथ निकाली गई। मां चंडी देवी मंदिर (नेर) से सुबह 9:00 बजे प्रारंभ हुई यह 15 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शाम को ऐतिहासिक पातालेश्वर धाम पहुंची, जहां हजारों कांवड़ियों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

4 वर्षों की परंपरा, 5वें वर्ष में दिखा अभूतपूर्व उत्साह

​‘विश्वास ही आस्था है, और आस्था में ही विश्वास है’ के संकल्प के साथ बोल बम सरकार मित्र मंडल पिछले 4 वर्षों से लगातार इस भव्य यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन करता आ रहा है। इस 5वें वर्ष यात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां चंडी मंदिर नेर से पवित्र जल भरकर पैदल निकले शिवभक्तों के भजनों और हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा मार्ग शिवमय हो उठा।

जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा व भव्य स्वागत

​नेर से लेकर पातालेश्वर धाम तक 15 किलोमीटर के पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और मित्र मंडलों द्वारा कांवड़ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। अनुज साहू मित्र मंडल एवं बाबा शिव मित्र मंडल द्वारा यात्रा का विशेष स्वागत व सेवा की गई, इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुज साहू, बबलू साहू, बाबा शिव, विशाल अग्रवाल, राहुल उइके, अजय अवस्थी (महाराज), जीवन मालवी, मोहनीश साहू, अजय साहू, मुकेश मालवी, माननी मालवी, पीयूष साहू, नितिन कुशवाहा, रोहित बरखे, अर्जुन उइके और बिट्टू रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पातालेश्वर धाम में जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारा

​शाम को पातालेश्वर शिव मंदिर पहुंचने पर समस्त कांवड़ियों ने पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान शिव पर जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के सफल समापन पर बोल बम सरकार मित्र मंडल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

खबर : करण विश्वकर्मा – 9755432229