छिंदवाड़ा। श्री पूज्य सिंधी पंचायत, छिंदवाड़ा द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आज सिंधु भवन में पंचायत की एक विशेष कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।
पंचायत सचिव घनश्याम पंजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर समाज के सभी बंधु सुबह 9 बजे सिंधु भवन में एकत्रित होंगे। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच पंचायत अध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। डॉ. हरजानी ने सभी सामाजिक बंधुओं से परिवार सहित समारोह में शामिल होने की अपील की है।
महिला समिति और युवा शाखा का शपथ ग्रहण समाज में महिला शक्ति और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस अवसर पर “सिंधु महिला समिति” तथा “युवा शाखा” की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ध्वजारोहण के उपरांत नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
बैठक में पंचायत उपाध्यक्ष तुलसीदास परसवानी, सचिव घनश्याम पंजवानी, कोषाध्यक्ष संतोष लालवानी, धनराज गंगवानी, शंकर चुगलानी, आकाश पंजवानी, संदेश माधवानी, अमृत लालवानी, सच्चानंद गंगवानी, सुभाष नाथानी एवं कैलाश माधवानी सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।








