छिंदवाड़ा: विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गुरैया और नगर निगम के वार्ड नंबर 48 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाली का शिकार है। बारिश शुरू होते ही यह सड़क पूरी तरह से तलैया में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने के कारण आए दिन साइकिल सवार स्कूली छात्र-छात्राएं गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
दांव पर बच्चों की जान: इसी मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में ‘संदीपनी विद्यालय’ के बच्चे गुजरते हैं, जिनका जीवन हर वक्त खतरे में रहता है।
अधिकारियों की अनदेखी: ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग से रोजाना प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं, इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन इस गंभीर समस्या पर मौन साधे हुए है।
ग्रामीणों का आरोप: विकास के नाम पर लाखों रुपयों की हेराफेरी की गई है, जिसका खामियाजा आज मासूम बच्चों और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा है।
खबर : करण विश्वकर्मा – 9755432229








